spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने 100 से अधिक मेधावी छात्रों को किया सम्मानित मेहनत का मिला सम्मान, सहारनपुर के टॉपर्स का भव्य अभिनंदन

Date:

सहारनपुर, 26 जुलाई। नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सहारनपुर जनपद के लगभग 100 से अधिक हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों को एक भव्य समारोह में प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा एवं राजनीति से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन फॉर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंडिया के संयोजक अमजद अली खान एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम तथा वरिष्ठ समाजसेवी सुषमा बजाज उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी अनु बजाज, शिक्षाविद डॉ. फरमान अहमद, खेमचंद सैनी, योगेश शर्मा, धनंजय शर्मा, वीरेंद्र पवार, मुस्तकीम अंसार एवं गगनदीप सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का संचालन नेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष असजद खान एवं नगर संयोजक मोहम्मद इमरान ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में उपाध्यक्ष शब्बर खान ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में अमजद अली खान एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा समाज में परिवर्तन और प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थी न केवल अपने विद्यालयों बल्कि पूरे सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि रूही अंजुम ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से जो सफलता प्राप्त की है, वह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आगे बढ़ने के उत्साह को मजबूत करते हैं।
सुषमा बजाज ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की मेहनत का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार ही एक आदर्श और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करते हैं।
अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के अनेक स्कूल संचालकों एवं प्रबंधकों, जिनमें गय्यूर आलम, नौशाद अली खान, राव फरीद, मंजूर अहमद, फरीद अली, शादाब सैफी, अनस खान और शब्बर खान शामिल रहे, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समारोह के सफल आयोजन में आयोजक मंडल के सदस्य मोबीन, शोएब, इरफान, हमज़ा, उबैदुल्ला, नदीम, फरदीन, ज़ीशान, फरमान अली, माज़, अली, उमर, अयान, शादान और हादी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समारोह के अंत में मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...