spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

संचार सारथी पोर्टल बना मददगार, सेलाकुई पुलिस ने सत्रह गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

Date:

संचार सारथी पोर्टल बना मददगार, सेलाकुई पुलिस ने सत्रह गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

सेलाकुई: थाना सेलाकुई पुलिस ने भारत सरकार के संचार सारथी (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुए 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंप दिए।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई पुलिस गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रही है। मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस संबंधित मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कर उसे CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू करती है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने आज 16 अगस्त 2026 को अलग-अलग कंपनियों के 17 मोबाइल फोन बरामद किए और उन्हें मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों और उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

सेलाकुई पुलिस के अनुसार इस वर्ष थाना सेलाकुई पुलिस अब तक CEIR पोर्टल की मदद से कुल 112 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए आगे भी लगातार प्रयास जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...