spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

कांग्रेस मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण किया

Date:

कांग्रेस मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण किया

 इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहाः डॉ. हरक

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड के वीर सपूतों और शहीदों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के सभी शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कमजोर करने तथा इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, दर्शन लाल, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, महामंत्री राजेंद्र शाह, अमरजीत सिंह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, सूर्यकांत धस्माना, मदन लाल, नवीन जोशी, हेमा पुरोहित, अमेंद्र बिष्ट, यशपाल चौहान, प्रतिमा सिंह, सुनीता प्रकाश,पूनम सिंह, डिंपल सिंह, मनमोहन शर्मा, गोपाल सिंह गाडिया, याकूब सिद्दीकी, लाखीराम बिजलवान, देवेंद्र सिंह, सावित्री थापा व सुशील डोभाल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...