spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद; पेपर लीक और बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Date:

देहरादून पहुंचे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद; पेपर लीक और बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

देहरादून, 17 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पेपर लीक, भर्ती घोटालों, बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना था।

राहुल गांधी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराया था।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं ने युवाओं के भविष्य पर गंभीर प्रभाव डाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल पेपर लीक का मामला नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ संसद से लेकर हर मंच तक मजबूती से उठाई जाएगी।

राहुल गांधी ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, समयबद्ध तरीके से सरकारी भर्तियां कराने, पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों की समस्याएं भी सुनीं।

देहरादून दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय अमर मेहता (65) के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। अमर मेहता की कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक दिन पहले हुए हादसे में सिर पर लोहे की रॉड गिरने से गंभीर चोट लग गई थी। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। राहुल गांधी ने दिवंगत कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का हिस्सा है। कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...