spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

डॉ. वी.डी. शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

Date:

डॉ. वी.डी. शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने जारी किया मनोनयन पत्र, संगठन विस्तार और सामाजिक अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी

हरिद्वार/रुड़की। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. वी.डी. शर्मा को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण प्रमोद कुमार मिश्रा ने उनके मनोनयन का आधिकारिक पत्र जारी करते हुए उत्तराखंड में संगठन की जिम्मेदारी उनके हाथों सौंपी है।
परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार, उत्तराखंड में संगठन के निरंतर विस्तार, सक्रिय सदस्यता अभियान और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। डॉ. वी.डी. शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका, जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।
मूल रूप से देहरादून के बंजारावाला (कारगी) निवासी डॉ. वी.डी. शर्मा, पंडित रामेश्वरदत्त शर्मा के सुपुत्र हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और वे प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकारों में गिने जाते हैं। वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण उन्हें व्यापक सम्मान प्राप्त है।
पत्रकारिता के अलावा डॉ. शर्मा अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़ी संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के हितों, विशेषकर ब्राह्मण समाज के अधिकारों, सामाजिक एकता और जनकल्याण के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका लगातार देखने को मिलती रही है। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा एवं परिषद की केंद्रीय समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. वी.डी. शर्मा के व्यापक सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल से अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद को उत्तराखंड में नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। संगठन का उद्देश्य राज्यभर में ब्राह्मण समाज के बीच एकजुटता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।
डॉ. वी.डी. शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों तथा परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। परिषद के केंद्रीय नेतृत्व ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त की हैं।

डॉ. वी.डी. शर्मा की नियुक्ति को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय माना जा रहा है। सामाजिक सेवा, पत्रकारिता और संगठनात्मक अनुभव के समन्वय के साथ उनसे उत्तराखंड में परिषद को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...