spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

AIMIM ने खुर्शीद अहमद सिद्दीकी को देहरादून जिला प्रभारी बनाया, संगठन विस्तार की सौंपी जिम्मेदारी

Date:

AIMIM ने खुर्शीद अहमद सिद्दीकी को देहरादून जिला प्रभारी बनाया, संगठन विस्तार की सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तराखंड में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अहमद सिद्दीकी को पार्टी का जिला प्रभारी (देहरादून) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी द्वारा की गई।प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी अब खुर्शीद अहमद सिद्दीकी निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सिद्दीकी के अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को देहरादून जिले में मिलेगा।

नवनियुक्त जिला प्रभारी खुर्शीद अहमद सिद्दीकी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। साथ ही संगठन का विस्तार करने, युवाओं को जोड़ने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देहरादून में पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाना तथा समाज के सभी वर्गों के बीच संवाद स्थापित करना है। जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुर्शीद अहमद सिद्दीकी की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में देहरादून में AIMIM का संगठन और अधिक मजबूत होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...