किसानों ने भरी हुंकार, 21 अगस्त से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
मंगलौर।भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सरकार की नीतियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी देदी है। आगामी 21 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा रैली के बाद पूरे प्रदेशभर में भारतीय किसान यूनियन अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगी। मंगलौर गुड़मंडी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की जिसमें प्रदेश में लग रहे स्मार्टमीटर, सोलर में सब्सिडी समाप्त करने, खाद की समस्या सहित मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने बताया कि सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही हैं ऊर्जा प्रदेश होने के बाद भी किसानों के घर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। सोलर सब्सिडी समाप्त कर दी है बढ़ती महंगाई के चलते किसानों को खेती करना दुश्वार हो गया है। ऐसे में बेहाल किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो गए है। आगामी 21 अगस्त को पूरे प्रदेश में किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली के बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।