spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

देहरादून: AIMIM को मज़बूत करने की रणनीति पर जिला अध्यक्ष फरीद अख्तर और जिला प्रभारी खुर्शीद सिद्दीकी की अहम बैठक

Date:

देहरादून: AIMIM को मज़बूत करने की रणनीति पर जिला अध्यक्ष फरीद अख्तर और जिला प्रभारी खुर्शीद सिद्दीकी की अहम बैठक

देहरादून। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर आज देहरादून में एक अहम बैठक आयोजित की गई। AIMIM के देहरादून ज़िला अध्यक्ष जनाब फरीद अख्तर ने अपने आवास पर पार्टी के नवनियुक्त ज़िला प्रभारी जनाब खुर्शीद सिद्दीकी का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष फरीद अख्तर ने जनाब खुर्शीद सिद्दीकी को ज़िला प्रभारी बनाए जाने पर मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से देहरादून ज़िले में पार्टी को नई मज़बूती मिलेगी। दोनों नेताओं के बीच संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि AIMIM की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा तथा ज़िले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर संगठन को मज़बूत करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और विश्वास व्यक्त किया कि आपसी तालमेल, मज़बूत संगठन और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से AIMIM देहरादून में अपनी राजनीतिक उपस्थिति को और सशक्त बनाएगी।

इस अवसर पर जनाब जुनैद सिद्दीकी, जनाब इंतज़ार मलिक, जनाब सुलेमान भाई, जनाब नदीम मलिक, जनाब जुनैद अंसारी और जनाब अनवर सिद्दीकी भी मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की मजबूती और संगठन के विस्तार के लिए मिल-जुलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...