spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

दुनिया के सबसे बेहतरीन Teacher ﷺ — हमारे नबी-ए-करीम ﷺ

Date:

दुनिया के सबसे बेहतरीन Teacher ﷺ — हमारे नबी-ए-करीम ﷺ

आज Teachers Day के इस ख़ास मौक़े पर हम दुनिया के तमाम उस्तादों को ख़िराज-ए-तहसीन पेश करते हैं…
लेकिन अगर कोई पूछे कि दुनिया का सबसे बेहतरीन Teacher कौन है?
तो हमारा जवाब सिर्फ़ एक है—
हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ।
वो नबी ﷺ, जिन्हें अल्लाह तआला ने पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनाकर भेजा।
आप ﷺ सिर्फ़ एक Teacher नहीं थे…
आप ﷺ मु‘अल्लिम भी थे, रहबर भी थे, मुर्शिद भी थे और पूरी इंसानियत के लिए बेहतरीन नमूना भी थे।
आप ﷺ ने लोगों को सिर्फ़ किताबों का इल्म नहीं दिया,
बल्कि ज़िंदगी का मतलब समझाया।
आप ﷺ ने सिखाया कि इंसान की असली खूबसूरती उसके चेहरे में नहीं,
बल्कि उसके अख़लाक़ और किरदार में होती है।
आप ﷺ ने सिखाया कि दुश्मन के साथ भी इंसाफ़ करो,
कमज़ोर पर रहम करो,
यतीम के सिर पर शफ़क़त का हाथ रखो,
पड़ोसी का हक़ अदा करो,
माँ-बाप की ख़िदमत करो
और हर इंसान के साथ भलाई का मामला करो।
आप ﷺ की तालीम में मोहब्बत थी, रहमत थी, इंसाफ़ था और इंसानियत थी।
आप ﷺ ने अपने सहाबा को सिर्फ़ बोलकर नहीं सिखाया,
बल्कि अपने किरदार से तालीम दी।
आप ﷺ का हर क़दम एक सबक़ था,
आप ﷺ की हर बात एक हिदायत थी,
और आपकी पूरी ज़िंदगी इंसानियत के लिए एक मुकम्मल किताब थी।
जिस दौर में इंसानियत ज़ुल्म, नाइंसाफ़ी और जाहिलियत के अंधेरों में भटक रही थी,
उस दौर में मुहम्मद ﷺ ने इल्म, हक़, अद्ल, रहमत और अख़लाक़ का ऐसा चराग़ रोशन किया, जिसकी रोशनी आज भी पूरी दुनिया में फैली हुई है।
आप ﷺ ने हमें सिखाया कि
इल्म हासिल करना इज़्ज़त है,
सच बोलना शराफ़त है,
माफ़ कर देना बुज़ुर्गी है,
और दूसरों के लिए आसानियाँ पैदा करना इंसानियत है।
यही वजह है कि Teachers Day पर अगर हमें दुनिया के सबसे बेहतरीन Teacher का नाम लेना हो…
तो हमारी ज़बान पर सबसे पहले और सबसे मोहब्बत से एक ही नाम आता है—
मुहम्मद ﷺ
हमारे नबी ﷺ —
बेहतरीन Teacher,
बेहतरीन रहबर,
बेहतरीन मु‘अल्लिम
और पूरी इंसानियत के लिए सबसे ख़ूबसूरत नमूना।
सलाम है उस अज़ीम मु‘अल्लिम ﷺ पर,
जिनकी तालीम ने इंसानों को सिर्फ़ पढ़ना नहीं,
बल्कि इंसान बनना सिखाया।
ﷺ صَلَّى اللّٰهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

ऑल इंडिया नेशनल मॉनिटरिंग कमेटी में शामिल हुए शादाब आलम

ऑल इंडिया नेशनल मॉनिटरिंग कमेटी में शामिल हुए शादाब...

. रियाजुल हसन सिद्दीकी बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता

डॉ. रियाजुल हसन सिद्दीकी बने उत्तराखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस के...

मकातिब-मदारिस से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य सचिव से मिले चार विधायक और जमीअत प्रतिनिधि

मकातिब-मदारिस से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य सचिव से...

कांग्रेस के हल्ला बोल में गुलजार अहमद का शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस के हल्ला बोल में गुलजार अहमद का शक्ति...