spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

कलयुगी सौतेली बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का किया क़त्ल

Date:

कलयुगी सौतेली बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां का किया क़त्ल

मंगलौर। प्रेमी से शादी करने के लिए दीवार बनी सौतेली मां से नाराज कलयुगी बेटी ने अपनी माँ को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। किसी को पता न चले इसलिए बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में बंद कर मंगलौर गंगनहर में फेंक दिया। लेकिन शव झाड़ियों में फंस गया, कलयुगी बेटी की करतूत का मंगलौर पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। बीते मंगलवार को मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि गंगनहर किनारे बोरी में महिला का शव पड़ा हुआ हे जिसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है, घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुट गई ओर 18 घंटे के भीतर ही पूरी गुत्थी सुलझा ली। मृतक महिला यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना गांव की रहने वाली है, मृतक महिला की सौतेली बेटी मेरठ निवासी एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन मृतक महिला शादी में अड़चन बनी हुई थी जिससे नाराज कलयुगी बेटी ने सौतेली मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, ओर प्रेमी के साथ मिलकर कार से मंदिर लेजाने के बहाने कार में ही धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतर दिया, ओर शव को उत्तराखंड बोर्डर मंगलौर गंगनहर पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने चंद घंटे बीत जाने के बाद ही हत्या का खुलासा कर दिया ओर आरोपी बेटी ओर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...