spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

SIR अभियान को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Date:

SIR अभियान को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
डीएम मयूर दीक्षित बोले—किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटेगा, त्रुटियों के समाधान के लिए बीएलओ से करें संपर्क
हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि SIR अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए अभियान के तृतीय चरण में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई बीएलओ एवं एईआरओ के माध्यम से की जा रही है।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि वर्तमान में चल रहे SIR कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जारी किए गए नोटिसों के संबंध में बीएलओ एवं एईआरओ स्तर पर आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। दर्ज आपत्तियों के संबंध में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन भी किया जा रहा है।
उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी मतदाता को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नाम में परिवर्तन, पते में त्रुटि अथवा अन्य किसी प्रकार के संशोधन से संबंधित समस्या के समाधान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 अभिलेखों में से किसी एक अभिलेख को उपलब्ध कराया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के मतदाताओं से अपील की कि यदि किसी मतदाता को SIR अभियान के दौरान किसी प्रकार की समस्या या परेशानी हो तो वह अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकता है।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक नहीं किया जाएगा।
बैठक में हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जाति, कांग्रेस अध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री कांग्रेस साहिल राणा, जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पॉल, सीपीआईएम के राजीव गर्ग, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका, भाजपा जिला कार्यक्रम प्रभारी नकली सिंह सैनी, चंद्रपाल सिंह सहित अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार हर गिरी, उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप मेलाधिकारी कुंभ आकाश जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...