spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

मेहंदी डोरी से पहले कलियर में पुलिस-पीएसी का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर नजर

Date:

मेहंदी डोरी से पहले कलियर में पुलिस-पीएसी का फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर नजर

 पिरान कलियर में आस्था का रंग चढ़ने लगा है। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की पहली रस्म “मेहंदी डोरी” आज रात 10 बजे होगी। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

शुक्रवार रात सीओ भगवानपुर सुमित पांडेय और कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मेला क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

जवान पीपल चौक, वीआईपी रोड, पहाड़ी बाजार, टंकी चौक, मेन बाजार, रैन बसेरा और हज हाउस रोड समेत सभी संवेदनशील इलाकों से गुजरे। मकसद साफ था, जायरीनों को सुरक्षा का अहसास कराना और शरारती तत्वों को सख्त संदेश देना।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने जवानों को भीड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए।

जायरीनों की सुरक्षा सर्वोपरि, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील प्रशासन का कहना है कि उर्स को सकुशल संपन्न कराना ही पहली प्राथमिकता है। इसके लिए मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स पहले से तैनात कर दी गई हैं ।

सीओ सुमित पांडेय ने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर एसएसआई राजेश बिष्ट और इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस ने सभी जायरीनों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे उर्स को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...