spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

उत्तराखंड के सभी 1526 हज आवेदकों का हुआ चयन, पहली बार बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Date:

उत्तराखंड के सभी 1526 हज आवेदकों का हुआ चयन, पहली बार बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

*हज कमेटी ऑफ इंडिया की डिजिटल कुर्रा अंदाजी में राज्य के सभी पात्र आवेदकों को मिला मौका*

 

 

गोल्डन टाइम्स

 

पिरान कलियर (पंडित जावेद) हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा 30 जुलाई 2026 को आयोजित रैंडम डिजिटल चयन (कुर्रा अंदाजी) में उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। इस वर्ष राज्य से हज के लिए आवेदन करने वाले सभी 1526 पात्र आवेदकों का शत-प्रतिशत चयन हुआ है। उत्तराखंड के हज इतिहास में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने चयनित सभी आज़मीन-ए-हज को दिली मुबारकबाद देते हुए उनकी मुकद्दस यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

हज समिति के अनुसार चयनित प्रत्येक हाजी को 10 अगस्त 2026 तक 1 लाख 52 हजार 300 रुपये की पहली किस्त जमा करनी होगी। यह भुगतान एसबीआई (SBI) या यूनियन बैंक की पे-इन स्लिप के माध्यम से अथवा हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट और सुविधा ऐप के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

इसके अलावा सभी चयनित हाजियों को 17 अगस्त 2026 तक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पासपोर्ट की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैंसिल चेक, सोलमन डिक्लेरेशन सहित सभी आवश्यक दस्तावेज हज हाउस, पिरान कलियर में जमा करना अनिवार्य होगा।

हज समिति ने बताया कि आवश्यक फॉर्म और मेडिकल सर्टिफिकेट की प्रतियां हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 01332-297520 पर संपर्क किया जा सकता है।

उत्तराखंड के सभी चयनित आज़मीन-ए-हज को गोल्डन टाइम्स परिवार की ओर से भी दिली मुबारकबाद और मुकद्दस सफर के लिए ढेरों दुआएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर

देहरादून में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां ज़ोरों पर 26 अगस्त...

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की पुकार, निकली भव्य कलश यात्रा

गुरु रविदास जयंती पर झबरेड़ा में गूंजी समरसता की...

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश कीं शानदार प्रस्तुतियां

रुड़की में गूंजी नात-ए-पाक की सदाएं, बच्चों ने पेश...