spot_img
https://awaazehind.com/spot_img

19 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक, CJP का आंदोलन तेज़; सरकार से बातचीत अब भी नहीं

Date:

19 दिन से अनशन पर सोनम वांगचुक, CJP का आंदोलन तेज़; सरकार से बातचीत अब भी नहीं

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहा Cockroach Janta Party (CJP) का आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गई। लंबे अनशन के कारण उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट चुका है

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने भी हस्तक्षेप किया है। अदालत ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए और यदि मेडिकल विशेषज्ञ आवश्यक समझें, तो समय रहते आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए। इसे इस आंदोलन में अदालत का पहला बड़ा हस्तक्षेप माना जा रहा है।

वहीं, CJP का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रणाली में सुधार, कथित पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करना तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शामिल है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि अब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से न तो कोई औपचारिक बातचीत हुई है और न ही कोई ठोस पहल की गई है।

उधर, आंदोलन को कई सामाजिक संगठनों, छात्र समूहों और विभिन्न राजनीतिक नेताओं का समर्थन मिल रहा है। CJP ने आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज़ करने के साथ-साथ संसद मार्च का भी ऐलान किया है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक आंदोलन की मांगों पर कोई आधिकारिक सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

और देखें

और देखे
और देखे

अल्पसंख्यक तलबा के हक़ पर डाका! छात्रवृत्ति घोटाला या मुस्तकबिल की चोरी ?

अल्पसंख्यक तलबा के हक़ पर डाका! छात्रवृत्ति घोटाला या...

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, भारतीय निर्यात और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, भारतीय निर्यात...